मेरठ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के उड़ीसा में हुए अधिवेशन में कई निर्णय लिए गए। इसी के संदर्भ में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। वेतन भुगतान में विलंब, एसएनए- ई स्पर्श पोर्टल की तकनीकी अव्यवस्था, सेवा सुरक्षा का अभाव, वेतन नीति एवं वेतन विसंगति, नियमितीकरण पर स्पष्ट नीति का अभाव आदि विभिन्न मांगों को शामिल किया गया है। संवाद