मवाना (मेरठ)। जनपद बुलंदशहर के स्याना थाने के गांव वेरा फिरोजपुर निवासी तीन कांवड़ियों तबीयत रविवार शाम अचानक बिगड़ गई। इन्हें सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वेरा फिरोजपुर निवासी 13 लोगों की टोली कांवड़ लेने के लिए गई थी। 17 जुलाई को उक्त टोली ने हरिद्वार से जल भरकर कांवड़ उठाई। रविवार की शाम टोली नहर पटरी पर गांव झुनझुनी के पास लगे कांवड़ शिविर में आराम करने के लिए रुकी। टोल में शामिल कांवड़िया टिंकू, लकी और देव की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शिविर में उन्हें प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया गया। आराम नहीं मिलने पर एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण तबीयत खराब हुई है। इनका इलाज किया जा रहा है। शीघ्र ही ठीक हो जाएंगे। संवाद