खून की जांच में वसूली के आरोप पर भड़के आईएमए पदाधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आईएमए के पदाधिकारियों ने सीएमओ को पत्र लिखकर जिले में संचालित अपंजीकृत लैब पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने छात्र नेता विनीत चपराना के आरोपों पर नाराजगी जाहिर की है। कहा है कि कथित छात्र नेता द्वारा ब्लड टेस्ट की जांच में वसूली का आरोप लगाया गया है। ऐसी राजनीति से प्रेरित शब्दावली का हम पुरजोर विरोध करते हैं और साक्ष्य व बिल उपलब्ध कराने की मांग करते हैं। ये भी कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार प्रोफेशनल्स की फीस वह स्वयं निर्धारित कर सकते हैं। यदि फीस निधारण का कोई शासनादेश है तो उपलब्ध कराएं। पूर्व सीएमओ से चर्चा कर सभी डॉक्टर और लैब ने अपनी रेट लिस्ट डिस्प्ले की हुई है। स्वास्थ्य विभाग बिना डॉक्टरों के चल रहीं अवैध लैब पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।