आईएमए ने डॉ अनिल बंसल को सम्मानित किया
मेरठ। आईएमए शाखा की मासिक कार्यकारिणी की सभा बुधवार को सम्पन्न हुई। सभा में आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल कुमार बंसल (हड्डी रोग विशेषज्ञ)को सम्मानित किया गया। वह विशेष स्कूल दिशा जो गंगा नगर में स्थित है, चलाते हैं। जहां जन्म से अविकसित बच्चों की संपूर्ण सेवा व शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्हें सम्मान प्रतीक आईएमएम के अध्यक्ष डा संदीप जैन, सचिव डा तरुण गोयल, डा नवनीत गर्ग, एसएम शर्मा, डा एमके बंसल, डा शिशिर जैन, डा वीके गुप्ता द्वारा दिया गया।