सोशल मीडिया पर टिकट को लेकर सपा कार्यकर्ता जता रहे नाराजगी
मेरठ। सपा का टिकट के बाद सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता नाराजगी जाता रहे हैं। उनका कहना है कि मेरठ के बजाय बाहर के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाना था। लोकल के किसी नेता को ही टिकट देना था। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुपों पर खुलकर लिख रहे हैं। एक सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी वर्मा ने लिखा कि अगर बाहरी व्यक्ति ही समाजवादी पार्टी से मेरठ हापुड़-लोकसभा प्रत्याशी रहा तो मैं मेरठ के समाजवादी नेताओं का अपमान मानते हुए समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा।