फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया अल्ट्रासाउंड सेंटर

Tue, 09 Jan 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध क्लीनिक, अल्ट्रसाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चांदपुर क्षेत्र में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास ने चांदपुर क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बास्टा में स्थित जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक तैनात नहीं मिला। कर्मचारी ही अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। जबकि सेंटर चिकित्सक के नाम पंजीकृत है। पंजीकृत चिकित्सक के नहीं मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन और सेंटर को अधिकारियों ने सील लगा दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार, अवनीश, जबर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें