सफाई कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा से जुड़े विशेष
मवाना। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को सफाई मित्र स्वच्छता एवं सम्मान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें पीपीई किट सफाई मित्रों को वितरित की गई।
पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा से जुड़े विशेष राज्य व राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा सफाई मित्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पीपीई किट प्रदान की गईं। इसी क्रम में सफाई मित्रों की सेहत की देखभाल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष चिकित्सा परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई।