दौराला - सीएचसी दौराला पर आयोजित शिविर में जांच कराने पहुंचीं महिलाएं। स्रोत : स्वयं
दौराला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 62 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया गया। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भारती, एएनएम पारुल, स्टाफ नर्स सोनू रानी, लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र, संदीप आदि मौजूद रहे।