मेरठ। जिला चिकित्सालय में सोमवार को समाज कल्याण विभाग और यूथ कॅरिअर डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें वृद्धावस्था में होने वाले रोग जैसे डिमेंशिया के साथ ही शुगर, बीपी, कैल्शियम एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। समाजसेवी बनी सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में चिकित्सीय परामर्श और परीक्षण के साथ ही निशुल्क दवाएं दी गईं। ब्यूरो