गांव साधारणपुर में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में ग्रामीणों को संब
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव साधारणपुर में अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 300 ग्रामीणों की जांच एवं परीक्षण किए गए। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों की शुगर, बीपी, रक्त परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। शिविर में उपस्थित अंत्योदय फाउंडेशन के संस्थापक और भाजपा नेता अश्वनी त्यागी ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग आर्थिक परेशानियों या अन्य कारण से समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। ऐसे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर उनके लिए मददगार साबित होगा।