फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पसवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर, चार सौ मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मैं भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी शिविर में पहुंचे मरीजों से वार
विज्ञापन
माछरा। पसवाड़ा गांव में नया शिव मंदिर के पास 23वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान शुगर, रक्तचाप, कैंसर और मौसमी बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष देखभाल की गई। महिला चिकित्सक ने पहुंचकर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं सुनीं। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने आंखों की जांच कर मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने शिविर का जायजा लेकर मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान कृष्ण त्यागी, सुमित राणा, संदीप मलिक, संजय और नितिन प्रजापति का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें