फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता आवश्यक : विनीता राठी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी के निर्देशन में संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला होती हैं। एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नींव रखती है, इसलिए महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को अपने शरीर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतिदिन स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सेनेटरी पैड या कप का सही तरीके से उपयोग करें और अंतःवस्त्र प्रतिदिन बदलें और धूप में सुखाएं। महिलाओं को संतुलित आहार लेना चाहिए। संचालन डॉ. मोनू सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र कुमार बालियान, डॉ. शालिनी सोनी, डॉ. संजीव यादव, डॉ. रेनू जैन, डॉ. मोनू सिंह, दिशांत एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें