मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र केपीएससी में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे से कुछ युवकों ने मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। रुड़की रोड स्थित पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसका नाबालिग बेटा पल्लवपुरम फेज-दो में ट्यूशन पढ़ता है। कुछ समय पूर्व कुछ छात्रों से उसके बेटे की कहासुनी हुई थी। उस समय मामला निपट गया था। बृहस्पतिवार को उसका बेटा कोचिंग पढ़ने पल्लवपुरम फेज-दो में पैंठ बाजार रोड पर पहुंचा, तभी उसे करीब आठ युवकों ने रोक लिया। इनमें दो युवक सोफीपुर के रहने वाले हैं। युवकों ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कांबोज का कहना है कि मामले की शिकायत आई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी संवाद