फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर को गोली मारने वाला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर को गोली मारने वाला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर में हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर को गोली मारने के मामले में नामजद हेड कांस्टेबल को भावनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगासागर कॉलोनी गेट के समीप बने मंडप में मंगलवार रात हेड कांस्टेबल चौधरी महेंद्र सिंह के पोते का कुआं पूजन कार्यक्रम था। हेड कांस्टेबल ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें कार्यक्रम में फोटो खींच रहे फोटोग्राफर विजय को गोली लगी थी। विजय की हालत अभी गंभीर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कांस्टेबल का बेटा बुधवार को हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने कांस्टेबल को भावनपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अब्दुल्लापुर रोड से होनी बताई है। उसकी लाइसेंसी दुनाली बंदूक कब्जे में ले ली है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी हापुड़ से ड्यूटी से गैरहाजिर होकर कार्यक्रम में आया था। हापुड़ पुलिस ने भी उसे सस्पेंड करने के बाद विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें