मुंडाली। मुंडाली थाने पर सुमित निवासी अजराडा ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि दो दिन पूर्व उसकी मां सावित्री व चाची लक्ष्मी घास काटने जंगल में गई थी। वहां अटौला निवासी एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उक्त कहने लगा कि उसके खेत में आलू बीनना चाहो तो बीन लो। मां व चाची आलू बीनने लगी तभी खेत का मालिक गुफरान व जफर आए। दोनों ने मां व चाची के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। जबकि अटौला निवासी ने खेत ठेके पर ले रखा था।