मेरठ। टीपीनगर चौराहा स्थित गणपति भवन में रविवार को पंडित रजत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी विश्व यज्ञ सम्राट प्रखर महाराज द्वारा गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर राजस्थान में 8 से 19 मार्च को होने वाले 200 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के बारे में जानकारी दी गई। स्वामी प्रखर महाराज ने यज्ञ की महत्ता को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अंकित चौहान, प्रवीण, विशाल शर्मा, दीप शिखा शर्मा, निधि शर्मा, सौरभ, योगेश,अभिषेक शर्मा, सचिन शर्मा, शैलेन्द्र, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, प्रशांत कौशिक, विशाल शर्मा, सुमित शर्मा, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद