मेरठ। अंसार फाउंडेशन की ओर से रविवार को हापुड़ रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शहर काजी डाॅ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने सीबीएसई बोर्ड के 21, यूपी बोर्ड के 125 और दीनी तालीम हासिल करने वाले 24 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित क्विज में 30 सही उत्तर देने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी रईसुद्दीन ने की। संचालन नायाब आलम ने किया। इस अवसर पर शहर विधायक रफीक अंसारी, मोहम्मद अल्ताफ, जावेद इकबाल, मतीन अंसारी, साजिद अनवर, शफीक अहमद, शमा कबाल, उवैस अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद