मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को एचसीए टाइगर और बड्ढा चैंपियन टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें एचसीए टाइगर की टीम ने बड्ढा चैंपियन को 25 रन से हरा दिया। एचसीए टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। दीपक सिद्धू ने शानदार 86 रनों की पारी खेली, जबकि मोहित ने 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड्ढा चैंपियन की टीम 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। शाह आलम और उस्मान अली ने टीम के लिए 51-51 रन बनाए। दीपक सिद्धू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।