फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तो हारे हैं, लेकिन जनता ने दिल जीत लिया : मोहम्मद अनस

Sun, 14 May 2023 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चुनाव हारे हैं, लेकिन जनता ने दिल जीत लिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महापौर प्रत्याशी मोहम्मद अनस ने यह बात कही। उन्होंने चुनाव परिणाम पर कहा कि हमें अनुसूचित वर्ग के वोट पर उम्मीद थी, जबकि मुस्लिमों में साइकिल हमारी उम्मीद से ज्यादा चल गई। इसके चलते हम हार गए, लेकिन जनता जो प्यार दिया, उसका मैं आभारी रहूंगा। अनस ने कहा कि कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव भी ऐसे ही मजबूती से लड़ेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन औवेसी ने महापौर चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी है। उन्हाेंने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा है। लोकसभा चुनाव में वह खुद मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर अपनी देखरेख में चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन

मुस्लिम क्षेत्रों में कराएंगे विकास
एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने नगर निगम चुनाव में पार्टी के 11 पार्षद जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन पार्षदों के साथ मुस्लिम क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम निर्दलीय जीते प्रत्याशियों को पार्टी में आने का न्योता देंगे। इससे नगर निगम की बैठक में लोगों की समस्याएं और मजबूती से उठाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें