शामली। शहर और गांव के परिषदीय स्कूलों में बच्चों का चंदन, रोली का टीका लगाकर गेट पर स्वागत किया गया। वहीं हवन पूजन के साथ बच्चों को मिष्ठान खिलाया गया। स्कूलों के मुख्य गेट को गुब्बारों से भी सजाया गया। स्कूलों में डीएम, सीडीओ और बीएसए ने भी पहुंचकर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
सोमवार को गांव लिलौन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र स्वागत समारोह, प्रवेश उत्सव एवं नामांकन मेले का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 शुरू होने के अवसर पर प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने हवन, पूजन के साथ विद्यालय सत्र शुरू किया। प्रवेश उत्सव एवं नामांकन मेले में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी तथा जिला समन्वयक अमित कुमार रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रवेश उत्सव है नामांकन मेले का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्रों को तिलक लगाकर फूलमाला भेंट कर उनका स्वागत करते हुए विद्यालय में नव प्रवेशी छात्रों को कॉपी और पेन भी वितरित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षा 6, 7, 8 का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों से प्रश्न भी पूछे गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका उजाला एक नई किरण के संपादन के लिए उपमा शर्मा की प्रंशसा की। विद्यालय में विशेष भोज की व्यवस्था भी की गई। जिसमें बच्चों के लिए हलवा पूरी बनवाया गया। वहीं नगर के माजरा रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय में बेबी रानी ने स्वागत किया।
सिंभालका के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका रेशमा ने बच्चों का स्वागत किया। बनत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डीएम रविंद्र सिंह और बीएसए कोमल ने बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया। बच्चों को विशेष भोजन कराया गया।
गांव बधेव व मुंडेट के स्कूलों में भी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों ने भी अपने दोस्तों से मिलकर खूब मस्ती की और एक दूसरे का हाल चाल जाना।
पूर्व माध्यमिक स्कूल बनत में छात्रओ को तिलक लगा कर स्वागत करती बीएसए और डीएम रविंद्र सिं
पूर्व माध्यमिक स्कूल बनत में छात्रओ को तिलक लगा कर स्वागत करती बीएसए और डीएम रविंद्र सिं
पूर्व माध्यमिक स्कूल बनत में छात्रओ को तिलक लगा कर स्वागत करती बीएसए और डीएम रविंद्र सिं