फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शौर्य दिवस पर हवन पूजन का आयोजन

विज्ञापन
दौराला- दौराला में शौर्य दिवस पर हवन में आहुति देते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा व हिंदू स्वाभिमान परिषद एवं बजरंगदल के तत्वावधान में सरधना रोड स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में शौर्य दिवस पर हवन पूजन व सुंदरकांड का आयोजन किया गया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि आज शौर्य का दिन है। काफी लंबी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सका। उन्होंने हिंदुओं से जाति, छुआछात को छोड़कर एकता के साथ शक्तिशाली जीवन का पुन: निर्माण कर भारत को वैभव शाली बनाने की अपील की। पंडित चंद्रकांत शर्मा ने हवन पूजन संपन्न कराया। सभी ने आहुति देकर मनोकामना मांगी। इस दौरान सौरभ शर्मा, प्रवीण, योगेश, अभय, अनमोल, शिवम, डॉ. राहुल, गौतम, दीपक, प्रदीप, हुकम सिंह, विमल, अंश, निशु, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें