हस्तिनापुर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर
हस्तिनापुर। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में मासिक बोर्ड की बैठक में वार्ड सभासदों की सहमति से दर्जनों प्रस्ताव पर मुहर लगी।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अरुण कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों वार्ड सभासद मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र के समक्ष सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। बोर्ड बैठक में वार्ड सभासदों ने बैठक में सरकारी हैंडपंप, ई-रिक्शा की मरम्मत, वॉटर हार्वेस्टिंग, नालों को मरम्मत, नगर में साफ सफाई व नालों, सड़कों के निर्माण संबंधित प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया। सभी ने सर्वसम्मति से अपना प्रस्ताव अधिशासी अधिकारी को दिया, जिसके बाद उन्होंने वार्ड सभासदों के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। इस मौके पर लेखा लिपिक अनिल कुमार विश्नोई, श्रीपाल, यशपाल सिंह, संजय जीनवाल, पुनीत गुप्ता, अमित कुमार आदि रहे।