ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र स्रोत कॉलेज
हस्तिनापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर 14 आयु वर्ग में हर्ष मेहर, अंशु विजय ने जीत हासिल की। अंडर-17 आयु वर्ग में ओजस सिंह व वंशदीप विजय रहे। अंडर 19 आयु वर्ग में प्रियांशु, बालिका वर्ग में अंडर 14 आयु वर्ग में द्रोणी देवी व इशा रानी, अंडर 17 आयु वर्ग में सीती विश्वास व पूजा, अंडर 19 आयु वर्ग में रीना, हंशिका शर्मा विजयी रहे। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूजा चौधरी मुख्य अतिथि रही। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को ईशु चौहान, सुनील कुमार, मीनाक्षी तोमर, श्रेयांश शर्मा, सोहनवीर सिंह, दिवाकर, कंचन विजय आदि का सहयोग रहा। संवाद