फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति विहार में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जागृति विहार में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में हर्ष फायरिंग करते एक छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी पर मेडिकल पुलिस ने जांच बैठा दी है। पुलिस के अनुसार, जागृति विहार का एक युवक अपने दोस्तों के साथ जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर पहुंचा। जहां पर उक्त युवक ने पिस्टल निकाली और हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल की, लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को उक्त युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है फायरिंग करने वाला युवक सिपाही का बेटा है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि हर्ष फायरिंग का वीडियो मिला है। जिसकी मेडिकल पुलिस द्वारा जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो सात-आठ दिन पहले का बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें