जानी खुर्द। डीजे पर डांस करते हुए एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया कई दिनों से वायरल था। जानी थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वायरल वीडियो में एक युवक डीजे पर डांस करते हुए तमंचा लहराकर गोली चला रहा था। वायरल वीडियो की जानकारी पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में वीडियो में फायर करने वाले युवक का नाम प्रिंस (27) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव नंदपुरा थाना जानी पाया गया। थाना जानी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी प्रिंस को नेक गांव के रास्ते से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।