मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा हेल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत सिंह मान के सामाजिक कार्यों की सराहना की है और उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष प्रशंसा पत्र भेजा है। हरप्रीत मान गंगासागर कॉलोनी में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से हरप्रीत मान के निस्वार्थ सेवा भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार के बीच ऐसे ही कार्यकर्ता मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। खालसा हेल्प फाउंडेशन जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम चलाता है। संस्था अनाथ बेटियों के विवाह, निशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। इस सम्मान पर हरप्रीत मान ने आभार जताया। संवाद