फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरियंत ने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भुवनेश्वर में चल रही 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के हरियंत पिंडवाल ने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने अपनी 60 मीटर स्प्रिंट को 7.05 सेकंड में दौड़कर रजत पदक जीता। हरियंत यहां मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह वर्ष 2021 से अभ्यास कर रहे हैं और खेलो इंडिया योजना के खिलाड़ी हैं। इस मौके पर जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें