पौधारोपण करते पालिका के ईओ व चेयरमैन आदि। (स्त्रोत पालिका)
मवाना। नालंदा कॉलोनी स्थित पार्क में बुधवार को हरीशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक एवं अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधों का रोपण किया। पालिका अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरीशंकरी पौधों का धार्मिक व पर्यावरण की दृष्टि से विशेष महत्व है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत पूरे नगर में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व सभासद हिमांशु जैन, संदीप रस्तोगी, वर्क सुपरवाइजर मोहम्मद साजिद और पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।