मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के महर्षि अरबिंदो सुभारती कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज में बीएनवाईएस और एमडी के नए बैच के लिए फ्रेशर पार्टी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. डॉ. राहुल बंसल, प्रिंसिपल डॉ. अभय और शंकर गौड़ा ने संकाय सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की। एमडी और बीएनवाईएस 2023 ने अपने जूनियर्स का स्वागत तिलक और चॉकलेट के साथ किया और अपने कनिष्ठों को उपहार भी दिए। प्राचार्य डॉ. अभय एम शंकरगौड़ा ने छात्रों का स्वागत करते हुए कॉलेज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से हमेशा सफलता प्राप्त होती है। सभी विद्यार्थी एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने शिक्षकों के बताए मार्ग पर चले। इस दौरान नृत्य, गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। संवाद