फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: साइबर अपराध के साथ बढ़ा महिलाओं का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में साइबर अपराध के साथ ही महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की ओर से जारी किए आपराधिक डाटा में यह स्थिति सामने आई है। इसके मुताबिक वर्ष 2022 में महिला उत्पीड़न के 3153 मामले दर्ज हुए हैं जबकि साइबर अपराध के 2413 मामले दर्ज किए गए। वहीं, जनवरी 2023 में साइबर अपराध के 288 मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुए हैं जबकि महिला अपराध के 213 मामले हैं।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में आए मामलों की स्थिति
- 2022 में 3153 मामले आए
- 888 मामलों में समझौता हुआ
- 1893 मामले कोर्ट में भेजे गए
- 162 मामलों में केस दर्ज हुआ हुआ
- 2493 मामलों का निस्तारण किया गया
- 121 मामले लोक अदालत में भेजे गए
-
साइबर अपराध के मामले
- वर्ष 2022 में 2413 मामले
- 2023 जनवरी में 288 मामले

वर्जन -
साइबर अपराध के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। परिवार परामर्श केंद्र में आने वालों में समझौता कराने का प्रयास किया जाता है। समझौता कराने का काम पुलिस टीम कर रही है। जिन मामलों में समझौता नहीं होता, उनमें मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। -रोहित सिंह सजवाण एसएसपी, मेरठ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें