सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने प्रसिद्ध कवियों की वेशभूषा में उनकी रचनाओं का सजीव पाठ किया। मीराबाई, कालिदास और भारतेंदु हरिश्चंद्र जैसे महान कवियों की कविताओं का सस्वर पाठ किया गया। प्रतियोगिता में खुशी ने मीराबाई की भूमिका निभाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालू सैफी ने भी मीराबाई के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। संचालन डॉ. महेश पालीवाल ने किया। निर्णायक मंडल में पूजा शर्मा और सोनिया ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर अक्षा, आंचल, आरती, प्रियांशी और अजरा सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं। कॉलेज की प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।