फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान ने संजीवनी बूटी लाकर बचाई लक्ष्मण के प्राण

विज्ञापन
दौराला- ​शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रामलीला मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
दौराला। कस्बा स्थित शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के रामलीला मैदान पर राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सोमवार को मेघनाथ का युद्ध, संजीवनी बूटी लाने आदि का मंचन किया गया। अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि लंकापति रावण अपने पुत्र मेघनाथ को राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए भेजता है। मेघनाथ दोनों भाइयों को युद्ध के लिए ललकारता है। मेघनाथ और लक्ष्मण में भयंकर युद्ध होता है, जिसमें लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। छोटे भाई लक्ष्मण को बेहोश देख राम रोने लगते हैं। विभीषण भगवान राम को सुसैन वैध के बारे में बताते हैं। हनुमान संजीवनी बूटी का पूरा पर्वत उठा लाते हैं और लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। मुख्य अतिथि अनिल चौधरी, विक्रांत अहलावत, अभिनव गुप्ता ने शुभारंभ किया। संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, सचिन, अतुल, रजनीश, हरपाल, अंकित, ओमपाल, सुरेंद्र, बालेंद्र, ज्योति, मोहन, राजीव, मोहित, लवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें