फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखावट से व्यक्तित्व के पहलुओं के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता सोल ऐरा प्राइवेट लिमिटेड से आशीष आनंद शर्मा ने छात्राओं को ग्राफोलॉजी यानी उनकी लिखावट के आधार पर व्यक्ति की सोच, भावनाएं, आदतें और व्यक्तित्व की पहचान के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि लिखावट व्यक्ति के मन और स्वभाव की खिड़की मानी जाती है। विभाग प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा ने इस क्षेत्र में इंटर्नशिप के बारे में जानकारी दी। संचालन विदुषी वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में डॉ. ममता, डॉ. मीनू शर्मा, मोनिका शर्मा, सायमा व पंखुरी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें