फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। फायर सर्विस, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डन की परीक्षा में रविवार को भी 50 फीसदी छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे। पुलिस की तरफ से नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 19, 20 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के लिए 3800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। रविवार को पहली शिफ्ट में 950 परीक्षार्थियों में से 462, दूसरी शिफ्ट में 950 में से 481 ने लिखित परीक्षा दी। वहीं, मेरठ में आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड की तरफ से आईजी सेवानिवृत आरके चतुर्वेदी को मेरठ भेजा गया था। एसएसपी अजय साहनी ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें