फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश-आंधी से मवाना में आधे नगर की विद्युत आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बृहस्पतिवार की देर शाम आई आंधी व बारिश ने विद्युत आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया। हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली घर से हो रही आपूर्ति शुक्रवार की देर शाम तक ठप रही। बमुश्किल विद्युत कर्मचारी देर शाम फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम आई बारिश और आंधी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश और तेज हवा के कारण सबसे अधिक नुकसान गेहूं और सरसों की फसल को हुआ है। वहीं, आम की फसल पर भी इसका असर हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही हाल रहा तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा।
वहीं, शुक्रवार की शाम 6 बजे से नगर की बिजली आपूर्ति पर आंधी व बारिश का असर हुआ तथा पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आधे नगर की आपूर्ति तो आधी रात को ही बहाल हो गई, लेकिन हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली घर से होने वाली आपूर्ति शुक्रवार की शाम तक प्रभावित रही। फाल्ट ठीक करने में लगे संविदा कर्मचारियों ने बताया कि हस्तिनापुर से बिजली घर पर आ रही लाइन में फाल्ट, तहसील रोड, पक्का तालाब, फीडर में फाल्ट आने तथा मिल रोड पर एबीसी कंडेक्टर टूटकर गिर जाने के कारण आधा मवाना सारी रात व शुक्रवार को पूरे दिन बिना बिजली के रहा। शुक्रवार को देर शाम सभी फाल्ट बमुश्किल ठीक कर आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन


- बारिश से मकान की छत टृटी
ग्राम पंचायत किशोरपुर के गांव मामेपुर निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार रात अपने मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था। रात में आई बरसात के कारण उनकी छत से पानी गिरना शुरू हुआ तो राजकुमार की आंख खुल गई। उसने देखा कि छत टूट गई है। उससे पानी निकल रहा है। आनन-फानन में राजकुमार ने बच्चों को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान ऋतु चौधरी और ऋषिपाल मलिक ने मौके पर पहुंच देखा तथा अधिकारियों से राजकुमार के मकान को बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें