मुंडाली। क्षेत्र के गांव कमालपुर में किसान मजदूर संगठन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। संगठन जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने कहा कि हमें संगठन को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार करना होगा। इसके लिए योग्य व्यक्तियों को संगठन में स्थान देना होगा। इसी दौरान कमालपुर से हाजी कफिल को संगठन में ग्राम अध्यक्ष, निजामुद्दीन को तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर संगठन पदाधिकारियों विनय तोमर, अंशुल तोमर, विजय राघव, अनिल खेड़की, योगेश तोमर आदि रहे।