मेरठ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. रुहेल आजम ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एंड फिटनेस जांच सर्टिफिकेट की कॉपी लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचना होगा। भारत सरकार के पोर्टल पर डाटा फीड किए बिना टीकाकरण नहीं हो सकेगा। जिन हज यात्रियों ने अभी तक अपनी मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस जांच नही कराई है, वह तत्काल कराना सुनिश्चित करें। जिन हज यात्रियों ने जांच करा ली है, वे संबंधित प्रशिक्षण केंद्र पर रिपोर्ट के साथ पहुंचकर टीकाकरण कराएंगे। ब्यूरो