मेरठ। यूपी स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 मार्च तक गोरखपुर में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के अंबर ने टेबल वाॅल्ट में प्रथम व फ्लोर एक्सरसाइज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में यज्ञशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सोमवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने अंबर को सम्मानित किया। इस मौके पर कोच निर्मला ने भी खिलाड़ी को बधाई दी। संवाद