मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित संगम चौराहे पर एक बैंक के सामने से सोमवार रात शताब्दीनगर निवासी जिम संचालक शुभम विकल की बाइक चोरी कर ली गई। सुबह बाइक चोरी का पता चलने पर जिम संचालक ने परतापुर थाने में तहरीर दी। बाइक चोरी करते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोर बाइक चोरी करते हुए बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।