मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा थापरनगर में गुरुमुखी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि 27 और 28 जून को गुरुमत ज्ञान शिविर लगेगा। उन्होंने बताया कि इस कक्षा में बच्चे, बड़े या किसी भी धर्म के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। बख्शप्रीत सिंह ने बच्चों को गुरुमुखी के बारे में बताया। ब्यूरो