होली पर मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए बाजार में गुझिया की वैरायटी के साथ तीखे, और खट्टे स्वाद भी उपलब्ध हैं। बाजार में मिठाइयों के साथ नमकीन आयटम, मठरी, नमक पारे से पटे हैं। सेहत क ा ख्याल रखते हुए कम मीठे और कम तेल के आयटम भी हैं। होली पर खाने के आयटम की दुकानें सज चुकी हैं। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजार में अगर गुझिया की वैरायटी की बात करें तो केसर गुझिया, मेवा गुझिया, चंद्रकला, केसरिया समोसा खास हैं। वहीं ड्राईफ्रूट टार्ट्स और बकलावा भी हैं। नमकीन में मटर की कचौरी, मठरी, मेथी मठरी, पापड़, कचरी, शक्कर पारे, नमक पारे, काजू, टिवस्टी करेला भी हैं। रेडी टू ईट दहीबड़े, कांजी पकौड़ी, जलजीरा मसाला, चटनी और सौंठ भी बाजार में मिल रहा है।
मिठाई में ये हैं आयटम
आयटम--- रेट(रुपये प्रति किलो)
केसरिया गुझिया 480
मेवा गुझिया 560
पगी गुझिया 440
चंद्रकला 440
केसरिया समोसा 480
ड्राईफ्रूट टार्ट्स 980
मेवा लड्डू 900
प्योर ड्राईफ्रूट गुझिया 800
पिस्ता बकलावा 980
मेवा बाइट्स 780
शक्कर पारा 200
ये हैं नमकीन के आयटम
आयटम--- रेट(रुपये प्रति किलो)
नमकीन 400
टिवस्टी करेले 240
काजू समोसा 520
दाल कचौरी 260
मेथी मठरी 240
बाकल बड़ी 280
मटर कचौरी 280
नमक पारे 220
नमक गुटका पारा- 220
चाट के ये हैं आयटम
आयटम--- रेट
दहीबड़े- 100 रुपये पैकेट
कांजी बड़े- 80 रुपये पैकेट
दही की गुझिया- 25 रुपये प्रति पीस
गोलगप्पे- 120 रुपये के 40
मीठी सौंठ- 50 रुपये का डिब्बा
आलू पापड़- 200 रुपये किलो
आलू चिप्स- 200 रुपये किलो
जलजीरा पानी- 50 रुपये पैकेट
चावल कचरी, साबूदाना पापड़- 150 रुपये किलो