मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रही एनीटाइम फिटनेस लीग में बृहस्पतिवार को गली ब्वॉयज और मेरठ सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ। गली ब्वॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए। बल्लेबाज विशाल ने 17 गेंद में 44 रन और अचिंत्य ने 23 गेंद में 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ सुपर किंग्स की ओर से हर्ष ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट और ध्रुव ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। बल्लेबाज शादान ने 31 गेंद में 59 रन और सुमित ने 44 गेंद में 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गली ब्वॉयज की ओर से चिराग ने 2 और विशाल ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विशाल को चुना गया। इस दौरान गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद