फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीद मंगल पांडेय कॉलेज में गाइड शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय गाइड शिविर शुरू किया गया। डॉ. दीपा गुप्ता और डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के निर्देशन में लगे शिविर में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गाइड कैंप छात्राओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह उन्हें जिम्मेदार और आदर्श शिक्षक बनने के लिए प्रेरित करेगा। ध्वजारोहण प्रो. भारती दीक्षित ने किया। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और सेवाभाव रखने के लिए कहा। कार्यक्रम में डॉ. आशीष पाठक और डॉ. ऋचा राणा का सहयोग रहा। प्रो. लता कुमार, प्रो. एसपीएस राणा, प्रो. आरसी सिंह, प्रो. उषा साहनी सहित बीएड विभाग की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें