फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीता मैच

Thu, 25 Sep 2025 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच रोमांचक मैच हुआ। जीटीबी एकेडमी ने एक विकेट से जीत दर्ज की। शुक्रवार से जिला स्तरीय टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
जीटीबी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। जीटीबी ने एक विकेट से मैच जीता। मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की ओर से विपुल ने 40, तोहिनूर ने 38, अरहान ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान और अजहर ने तीन-तीन विकेट लिए। कृष्णा और वीर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से उमंग ने 41, खुशी ने 30, अरनव ने 39, हम्माद ने 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अब्बास ने तीन, अरहान ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर तीन बजे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव करेंगे। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें