गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एके
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। पहले मैच में जीटीबी रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। आकाश ने 41 देवांश ने 40, सार्थक ने 39 रनों का योग्दान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर तीन विकेट से मैच जीता। आविक ने 40, अदीप ने 41 रन बनाए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 65, केशव ने 40, अर्श ने 38 रन, रितिक ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरिश ने 60, कबीर ने 40, समीर ने 35 रन बनाए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।