फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी एकेडमी ने मेरठ इलेवन को सात रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी की टीम ने सात रन से जीत प्राप्त की। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें मुकुल ने 44, मनन ने 42, दक्ष ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अयान ने तीन, कार्तिक ने तीन और विराट ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रितिक ने 39, तोहिनूर ने 38, सार्थक ने 33 और नीरव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में ध्रुव, अर्जुन ने तीन-तीन और फवाज ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज भी जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें