मेरठ। जीआरपी ने रेल यात्रियों और अन्य लोगों के गुम हुए 22 मोबाइल फोन सर्विलांस के जरिये बरामद किए हैं। करीब 5.50 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए हैं। जीआरपी मेरठ थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर ने बताया कि बीते चार महीनों में ट्रेन यात्रा के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन गुम हुए हैं। स्टेशन परिसर से भी मोबाइल गुम होने की घटनाएं हुई हैं। टीम प्रभारी राहुल कुमार ने सर्विलांस के जरिये ये मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को जीआरपी ने मालिकों को बुलाकर ये मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किए। पीड़ित यात्रियों में कुछ असम और जयपुर के रहने वाले थे। उन्हें सूचना दी गई है। कूरियर से उनके मोबाइल भिजवाए जाएंगे। ब्यूरो