फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में गुटबाजी : नामांकन में शाहिद-रफीक के समर्थक नहीं पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीमा प्रधान के नामांकन में सपा में गुटबाजी दिखाई दी। विधायक शाहिद मंजूर और रफीक अंसारी ही नहीं, बल्कि उनके समर्थक भी नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में नहीं दिखाई दिए। पति विधायक अतुल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष व विधायक गुलाम मोहम्मद के अलावा सीमा प्रधाान के नामांकन में सपा का दिग्गज नेता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान और उनके पति अतुल प्रधान के साथ नामांकन में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ कॉलेज के छात्र ही दिखाई दिए हैं। सीमा प्रधान के नामांकन के दौरान ही सपा में गुटबाजी दिखाई दी। सपा विधाायक शाहिद मंजूर व रफीक अंसारी और उनके समर्थकों के नहीं पहुंचने को लेकर अलग-अलग चर्चा रही। राजनीति गलियारों में पहले से चर्चा है कि अतुल प्रधान और शाहिद मंजूर में गुटबाजी है। रफीक अंसारी ने भी ईद के चलते नामांकन में न पहुंचने की बात कही है और कहा कि वह पार्टी के साथ हैं। नामांकन में सिर्फ 4 लोगों के पहुंचने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें