जानी खुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित एलटीआर अस्पताल परिसर में शनिवार को कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल कुराली ने किया। परिसर में पवित्र हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आहुति देकर कांवड़ियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा की मनोकामना की। शिविर आयोजक प्रतीक कंसल ने बताया कि यह सेवा शिविर पिछले 20 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसमें हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन, जलपान और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।