फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्यपाल ने बिलाल को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया

विज्ञापन
राज्यपाल,  बिलाल को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करते हुए। (स्त्रोत स्वयं) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी एम बिलाल मंसूरी को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह में दिया गया।
विज्ञापन


एम बिलाल मंसूरी ने बताया कि डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से परास्नातक समाज कार्य कोर्स किया है। जिसमें उसने अपनी कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में सर्वाधिक 7.62 सीजीपीए हासिल किए हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय आयुक्त दिव्यांगजन एस गोविंदराज रहे। विश्वविद्यालय में दिव्यांग व गैर दिव्यांग छात्रों की अलग-अलग मेडल लिस्ट बनाई गई। जिससे दिव्यांगों का भी हौसला बढ़े। बिलाल बहु विकलांगता से ग्रस्त है। बिलाल को गोल्ड मेडल के लिए चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें